नई दिल्ली। टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) की 2015 वर्ल्ड रेप्युटेशन रैंकिंग में कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय जगह नहीं बना पाया है। सूची में अमेरिकी विश्वविद्यालयों ने बाजी मारी है। दुनिया के सौ शीर्ष विश्वविद्यालयों में अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का नाम पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्बि्रज और तीसरे नंबर पर यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड है।
सूची में मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को चौथा और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को पांचवा स्थान मिला है। अकेले अमेरिका के 43 विश्वविद्यालय इस सूची में शामिल हैं। इस साल ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों ने अपना रुतबा बढ़ाया है। इस सूची में पिछले साल ब्रिटेन के केवल 10 विश्वविद्यालयों को ही जगह मिली थी, जबकि इस बार सूची में ब्रिटेन के 12 विश्वविद्यालय जगह बनाने में सफल रहे हैं। जर्मनी के छह विश्वविद्यालयों को इसमें जगह मिली है।
टाइम्स हायर एजुकेशन के एडिडर फिल बैटी ने कहा कि यह वास्तव में सोचने की बात है कि महान बौद्धिक इतिहास वाले देश भारत का कोई भी विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर अग्रणी विश्वविद्यालयों में अपनी जगह नहीं बना सका है। एशियाई देशों में जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो ने अपना परचम लहराया है। इसे सूची में 12वें स्थान पर रखा गया। भारत को छोड़कर अन्य ब्रिक देशों (ब्राजील, रूस और चीन) के विश्वविद्यालयों ने सूची में जगह बनाई है।
0 comments:
Post a Comment